नशे की सप्लाई देने जा रहा काला फिरोजपुरिया दोस्त संग गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 10:09 AM (IST)

लुधियाना(ऋषि): दोस्त के साथ नशे की सप्लाई करने जा रहा तस्कर काला फिरोजपुरिया को डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने गिरफ्तार कर 100 ग्राम हैरोइन बरामद कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।

पत्रकार सम्मेलन दौरान जानकारी देते हुए ए.सी.पी. सैंट्रल वरियाम सिंह, एस.एच.ओ. सुरिंद्र चोपड़ा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोङ्क्षगद्रपाल उर्फ काला फिरोजपुरिया और रिक्की सिद्धू निवासी छावनी मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त आरोपियों को मंगलवार को सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल के पास से तब दबोचा, जब वे नशे की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार काला पर पहले भी हत्या प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं लेकिन आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। इन दिनों वह अमरपुरा इलाके में छिपकर रह रहा था और हैरोइन की तस्करी कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
 

Vatika