दुगरी फेज-2 में धार्मिक स्थल पर मौजूदा प्रधान ने पूर्व प्रधान पर किया तलवारों से हमला

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 10:56 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि) : दुगरी फेस-2 में स्थित एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आए पूर्व प्रधान पर मौजूदा प्रधान ने अपने साथियों सहित तलवारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए सी.एम.सी. अस्पताल रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक प्रोग्राम चल रहा था। लगभग 9.30 बजे पूर्व प्रधान माथा टेकने के लिए आया था। तभी दूसरे पक्ष ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पूर्व प्रधान के बाहर आते ही दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर दिया।

ए.डी.सी.पी. सुरिंद्र लांबा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में प्रधानगी को लेकर काफी लंबे समय से कशमकश चलती आ रही है। पुलिस की तरफ से बयान नोट करने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों के अनुसार देर रात पुलिस ने मौजूदा प्रधान और उसके 3 साथियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन इसकी किसी ने अधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं की है।

Vatika