फिरोजपुर-लाडोवाल फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी के प्रोजैक्ट मैनेजर पर हमला

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 09:52 AM (IST)

लुधियाना(ऋषि): फिरोजपुर से लाडोवाल तक फ्लाईओवर बनाने का काम कर रही कंपनी के प्रोजैक्ट मैनेजर पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने मंगलवार शाम लगभग 6.30 बजे जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गांव जैनपुर के पास ड्राइवर के साथ जाते समय कार से बाहर निकालकर उससे मारपीट की जिसमें उसकी दोनों बाजू टूट गई। घायल को तुरंत उपचार के लिए डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस बयान नोट नहीं कर पाई थी। थाना पी.ए.यू. के प्रभारी इंस्पैक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि घायल की पहचान सत्यवान चौधरी (40) निवासी छोटी हैबोवाल के रूप में हुई है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आज वह अपनी साइट का दौरा करने अपने ड्राइवर बादल सिंह निवासी मुल्लांपुर के साथ कार में जा रहा था। जब वह जैनपुर से गुजर रहा था तो उस पर डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हमलावरों के साथ घायल का पहले भी कोई विवाद चल रहा है जिसकी शिकायत थाना लाडोवाल पुलिस स्टेशन में दी हुई है। 

Vatika