घरेलू कलह के चलते तलवार से पत्नी का हाथ काटा(Watch video)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 10:02 AM (IST)

लुधिया(अनिल): थाना मेहरबान के अधीन आते गांव बाजड़ा की प्रीत विहार कालोनी में आज शाम करीब 3 बजे एक पति ने तलवार से वार करते हुए अपनी पत्नी का हाथ काट दिया। इसके बाद महिला को गंभीर अवस्था में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। 

इस संबंधी थाना मेहरबान के प्रभारी दविन्द्र शर्मा व थानेदार कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रीत विहार में जत्थेदार जोगा सिंह व उसकी पत्नी कुलदीप कौर अपनी बेटी के साथ रहते हैं। आज दोपहर को दोनों पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी जिसके चलते जोगा सिंह ने तलवार के साथ पत्नी कुलदीप कौर पर हमला कर उसका हाथ काट दिया जो उसकी बाजू से अलग हो गया। इसके बाद जोगा सिंह फरार हो गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला कुलदीप कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और महिला की शिकायत पर उसके पति जोगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को पकडऩे के लिए कई टीमें छापामारी कर रही हैं।

Vatika