चलते ऑटो रिक्शा को लगी आग, बाल-बाल बची सवारियां

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 08:02 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): स्थानीय फिरोजपुर रोड की तरफ से भारत नगर चौंक की और आ रहे एक गैस से चलने वाले ऑटो रिक्शा को उस समय अचानक आग लग गई, जब ऑटो चालक भारत नगर चौंक की ट्रैफिक लाईटों पर सवारियों को उतारने लगा। देखते देखते ही ऑटो रिक्शा जल कर राख हो गया। जबकि इसमें बैठी सवारियां बाल बाल बच गई। आग की वजह से अफरातफरी मच गई व यातायात ठप्प हो कर रह गया। वाहनो की लंबी लाईनें लग गई। कुछ राहगीर तों आग लगे ऑटो रिक्शा की मोबाइल पर वीडियो बनाने में ही मगन रहे।    



गांव सुनेत के रहने वाले ऑटो चालक गगनप्रीत सिंह ने बताया कि वह दोपहर के लगभग 2.45 बजे जब भारत नगर चौंक पर सवारियों को उतारने लगा तो अचानक ऑटो में आग लग गई। उसने बताया कि उस समय ऑटो में दो सवारियां थी। आग लगते ही वह उतर गई। जिससे सवारियों का तो बचा हो गया। लेकिन उसका ऑटो रिक्शा जो वह 400 रूपए रोजाना किराए पर लेकर चलाता था, कुछ ही मिनटो में जल कर तबाह हो गया। 



उसने भावुक होते हुए कहा कि उसको नहीं पता कि किस तरह ऑटो को इतनी जबरदस्त आग लग गई। उसका ऑटो तो बिलकुल नया था। उसने बताया कि फायर बिग्रेड की टीम ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन उसकी रोजी रोटी का साधन बच नहीं सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थान पर पहुंच कर यह जांच करनी शुरू कर दीं है कि आग किन हालातों में लगी।

Mohit