56.83 फीसदी वोटिंग के साथ बक्सों में कैद हुआ प्रत्याशियों का भविष्य

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 10:42 AM (IST)

लुधियाना (महेश): जिला परिषद व पंचायत समिति के मतदान आरोप-प्रत्यारोप के बीच शांति पूर्ण से संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिला लुधियाना में 56.83 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। किस प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज सजेगा यह 22 सितम्बर को तय होगा। जिलाधीश एवं चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला परिषद के 24 जोनों व पंचायत समितियों के 2&6 जोनों में वोटिंग का काम अमन शांति से संपन्न हुआ। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 

कहां कितनी फीसदी हुई वोटिंग
पंचायत समिति डेहलों के 15 जोन        55.92 
पंचायत समिति दोराहा के 17 जोन        64.66 
पंचायत समिति जगराओं के 25 जोन    55.98 
पंचायत समिति खन्ना के 15 जोन        62.62 
पंचायत समिति लुधियाना 1 के 25 जोन    50.00 
पंचायत समिति लुधियाना 2 के 25 जोन    51.72 
पंचायत समिति माछीवाड़ा के 16 जोन      59.29 
पंचायत समिति मलोद के 15 जोन            66.57 
पंचायत समिति रायकोट के 15 जोन        54.08 
पंचायत समिति समराला के 15 जोन     63.18 
पंचायत समिति पक्खोवाल के 16 जोन    56.19 
पंचायत समिति सिधवां बेट के 15 जोन    64.90 
पंचायत समिति सुधार के 22 जोन        54.86 

Vatika