कूड़े के ढेरों का साइड इफैक्ट, बस स्टैंड फ्लाईओवर पर भी चूहों का हमला

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 12:49 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): नगर निगम द्वारा शहर के कई पुलों के नीचे बनाए गए कूड़ा घर में रहने वाले चूहे फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रहे लोगों के लिए जानलेवा साबित होने बारे ‘पंजाब केसरी’ में प्रकाशित खबर पर उस समय मोहर लग गई जब अधिकारियों द्वारा बस स्टैंड फ्लाईओवर का जायजा लेने के दौरान वहां भी चूहों द्वारा खोदी गई सुरंगें मिलीं। इससे मिट्टी धंसने के कारण रिटेनिंग वाल में दरारें तक आ गई हैं।यहां बताना उचित होगा कि गिल चौक फ्लाईओवर के नीचे स्थित रिटेनिंग वाल गिरने को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने चूहों द्वारा मिट्टी खोदने व रब्बड़ बैल्ट काटने का हवाला दिया था लेकिन कूड़े के ढेर को हटाने में निगम मुलाजिमों ने कई दिन लगा दिए। 

इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाकी पुलों के नीचे बने हुए कूड़े के डम्प को लेकर नगर निगम अधिकारियों की नींद क्यों नहीं खुल रही है। इसे लेकर पहले नगर निगम अधिकारियों ने पुलों के नीचे कूड़ा डम्प बनाने का हवाला दिया और इन कूड़ा घरों को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही लेकिन दबाव बढऩे पर निगम अधिकारियों को एयर कंडीशङ्क्षनग ऑफिस छोड़कर फील्ड में उतरना पड़ा। इसके तहत बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे चूहों द्वारा कई जगह सुरंगें बनाने की बात सामने आई है, जिसे रिपेयर करवाने के साथ ही कूड़े के ढेर को हटवाने की बात अधिकारियों ने कही है। 

लक्कड़ पुल ओवरब्रिज का पिल्लर हो रहा कमजोर 
नगर निगम ने लक्कड़ पुल ओवरब्रिज के नीचे वूमैन सैल पुलिस स्टेशन के सामने भी कूड़े का डम्प बनाया हुआ है। जहां से कूड़ा उठाते समय मिट्टी भी साथ उठाई जा रही है। इससे पिल्लर का काफी हिस्सा खाली हो चुका है, जिससे पुल की मजबूती को खतरा बताया जाता है। जहां बी. एंड आर. शाखा के अधिकारियों ने दोबारा मिट्टी भरने को कहा है। 

Vatika