13 व्यापारियों पर FIR दर्ज होने पर लुधियाना के कारोबारी भड़के

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 08:44 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): ए.सी. मार्केट के 13 व्यापारियों पर इन्कम टैक्स विभाग की तरफ से रेड करने के बाद एफ.आई.आर. दर्ज करवाने पर लुधियाना के कारोबारियों ने आज शाम यहां पर हंगामी मीटिंग बुला ली, जिसमें एकजुटता का इजहार किया गया। इसके बाद मीडिया से समक्ष यह ऐलान कर दिया गया कि मंगलवार तक उक्त 13 व्यापारीयों पर दर्ज मामले को रद्द न किया गया तो लुधियाना के समूह व्यापारी स्थानीय इन्कम टैक्स ऑफिस की तरफ मार्च कर ऑफिस को ताले जड़ देगे। 

व्यापारियों ने एकसुर में कहा कि पहले नोटबंदी फिर जी.एस.टी. ने व्यापार को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया। अब इन्कम टैक्स विभाग की अफसरशाही कारोबारियों को परेशान करने पर उतर आई है। यह भी कहा गया कि व्यापारी करोड़ों रूपए के टैक्स की अदायगी करते है और सरकारे बनाने में सहयोग देते हैं। यदि व्यापारि यों के साथ इसी तरह दुरव्यवहार होता रहा तों फिर यहां पर कारोबार करना संभव नहीं होगा। हम तों यहीं चाहते है कि बेइंसाफी का शिकार हुए व्यापारीयों को इंसाफ मिले। किसी भी स्तर पर धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मीटिंग में पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान सुनील मेहरा,दर्शन डाबर,तरूण जैन बावा,अमरजीत सिंहख् मनप्रीत सिंह,बिट्टू गुंबर,गुरचरण सिंह धवन,हरजिंदर सिंह,विनोद जैन,बलवंत सिंह व गुरविंदर सिंह बड़ी संख्यां में व्यापारी शामिल हुए।

Mohit