लोकसभा चुनाव में समर्थन जुटाने को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की कनाडा में कन्वैंशन

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 09:42 AM (IST)

ब्रह्मपटन/लुधियाना(रिंकू):  देश में 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की स्थिति विदेशों में मजबूत करने और पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की दिशा में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रधान डा. सैम पित्रोदा द्वारा कनाडा के ब्रह्मपटन में कन्वैंशन की गई जिसका नेतृत्व प्रधान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (कनाडा) अमरप्रीत सिंह औलख ने किया। 

कन्वैंशन का उद्देश्य मुख्य तौर पर 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एन.आर.आई. समाज का समर्थन जुटाना रहा। पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार में देश आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक पक्ष से पिछड़ता जा रहा है। इस श्रृंखला में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने हेतु उत्तरी अमेरिका के अलग-अलग शहरों में कन्वैंशनें करवाने का फैसला किया गया है। 
 
अमरप्रीत औलख ने डा. पित्रोदा को भरोसा दिलाया कि एन.आर.आई. वर्ग कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगामी 2019 चुनाव में पार्टी को जीत दिलवाएगा। इस अवसर पर एम.पी. रमेश संघा, एम.पी. अमरजोत संधू, एम.पी. दीपक आनंद, जस्टिस इरविंग आंद्रे सुपीरियर कोर्ट जज, गुरबख्श भट्टी, जसबीर भट्टी, हरपाल बैंस, गुरदीप झ’ज, सर्वजीत खंगूड़ा, गुरसेवक ढिल्लों, परमिन्दर ढिल्लों, रणजोध सिद्धू, गुरव्निदर थिंद, कु लदीप आदि मौजूद रहे।

Vatika