कोरोना वायरस के प्रति मिस गाइड करने पर बैंस के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 12:41 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति मिस गाइड करने के आरोप में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जरनैल सिंह के अनुसार विधायक बैंस के खिलाफ सिविल सर्जन राजेश बग्गा की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को विधायक बैंस डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर बिना मास्क पहनकर पहुंचे, वहीं सुबह 11.30 से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक लोगों से बातचीत के दौरान कोरोना वायरस के प्रति मिस गाइड किया गया। इसके चलते उनके खिलाफ धारा 188, 505 आई.पी.सी., 3 ई.डी.एक्ट 1897 और 54 डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट 2005 के तहत केस दर्ज किया है। 

Vaneet