लॉकडाऊन और कर्फ्यू दौरान बाहर आने वालों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 01:26 PM (IST)

लुधियाना(राज): लॉकडाऊन व कर्फ्यू के बावजूद घर के बाहर बीड़ी-सिगरेट बेचने और दूसरे मामले में बिना काम के घूमने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने केस दर्ज किया है। बीड़ी-सिगरेट बेचने के आरोप में उपिंदर कुमार के खिलाफ और बाहर घूमने के आरोप में अश्विनी कुमार पर पुलिस कमिश्नर के नियमों की उल्लंघना का केस दर्ज किया गया है।

एस.एच.ओ. परमदीप सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार द्वारा लॉकडाऊन किया गया है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने लुधियाना में कर्फ्यू भी लगाया हुआ है। उपिंदर सिंह अपने घर के बाहर ही फड़ी लगा कर लोगों को सिगरेट, बीड़ी बेच रहा था, तब उसे पकड़ा। दूसरे मामले में अश्विनी कुमार बिना किसी एमरजैंसी काम के सड़क पर घूम रहा था। इसलिए उसे पकड़ा और दोनों पर केस दर्ज किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News