शीत लहर का प्रकोप : ठिठुरने लगे लोग

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 08:37 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): पंजाब की उद्योगिक राजधानी लुधियाना में शीत लहर के प्रकोप से लोग ठिठुरने लगे हैं। सूर्य देवता के दर्शन देते ही हर कोई धूप का सहारा लेते हुए ठंडी से कुछ राहत पाने का प्रयास करता दिखाई देता है। 

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सैल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 93 व शाम को 33 फीसदी रिकार्ड की गई। मौसम माहिरों के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान शीत लहर और जोर पकड़ेगी और सुबह के समय धुंध बढ़ेगी। 

swetha