सिटी सैंटर केस : पूर्व एस.एस.पी. की अर्जी संबंधी अदालत में पेश हुए जिला अटार्नी

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 08:31 AM (IST)

लुधियाना (मेहरा) : सिटी सैंटर मामले को दर्ज करने वाले पूर्व एस.एस.पी. विजीलैंस लुधियाना कंवलजीत सिंह संधू द्वारा उनकी सुरक्षा करने के लिए स्थानीय अदालत में लगाई गई अर्जी मेंजिला अटार्नी रविंदर कुमार अबरोल पेश हुए है।  सुबह जिला एवं सैशन जज गुरबीर सिंह ने अदालत में रविंदर अबरोल को उपरोक्त अर्जी की जानकारी दी। जिसके चलते वो इस मामले में पेश हो गए है। अदालत ने सरकारी पक्ष की ओर से उपरोक्त अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। इस दिन सरकारी पक्ष पूर्व एस.एस.पी. संधू द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपना जवाब दाखिल कर सकता है। 
 

दूसरी ओर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह टिक्का ने इसे एक सियासी साजिश करार देते हुए कहा कि इससे पूर्व भी अदालत में विधायक बैंस व सिटी सैंटर के गवाह सुनील कुमार डे ने कैंसिलेशन रिपोर्ट को चुनौती दी थी लेकिन इन्हें अदालत ने खारिज कर दिया था। अब राजनीतिक दाव के चलते उपरोक्त अर्जी अदालत में दाखिल करवाकर मामले को उछाल कर मीडिया में सुॢखयां बटोरने की कोशिश की जा रही है। टिक्का ने कहा कि अदालत ने कैंसिलेशन रिपोर्ट पर पूर्व एस.एस.पी. को कोई नोटिस जारी ही नहीं किया है और इसे सीधे बहस पर रखा गया है। मालूम हो कि सिटी सैंटर मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होनी है जिसमें न्यायाधीश द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सहित अन्य आरोपियों के पक्ष में दाखिल की गई कैंसिलेशन रिपोर्ट पर बहस सुनी जाएगी। लेकिन इससे पहले ही पूर्व एस.एस.पी. विजीलैंस ने अदालत में उपरोक्त अर्जी दाखिल करके एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

swetha