बहनों संग खेल रहा 14 साल का कुलदीप फंदे से झूला

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 10:49 AM (IST)

लुधियाना(महेश): टिब्बा के गुरु गोबिंद नगर इलाके में शुक्रवार को खेल-खेल में 14 साल के एक बच्चे की जान चली गई जो अपनी 2 बहनों के साथ छत पर रस्सी से खेल रहा था, जो उसके गले में लिपट गई और वह उस पर झूल गया। मृतक की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पिता राजकरण की तहरीर पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की है। 

जांच अधिकारी ए.एस.आई. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे सूचना आई कि उक्त इलाके में एक बच्चे की फंदे पर झूल जाने से मौत हो गई जिस पर वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कुलदीप अपनी 2 बहनों 8 साल की प्रियंका व 7 साल की प्रीति के साथ छत पर खेल रहा था। इस दौरान उसने छत पर खिड़की से रस्सी लटकाई और अपने गले में डालकर लटक गया। 

यह देखकर उसकी बहनों ने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उस वक्त उनके माता-पिता काम पर गए हुए थे। इससे पहले कि आसपास के लोग इकट्ठे होकर कुलदीप की जान बचा पाते, उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को कॉल किया गया तो पी.सी.आर. मुलाजिम पहुंचे जिन्होंने बच्चे को फंदे से नीचे उतारा और इलाका पुलिस को सूचित किया।  

Vatika