SDO ने रेलगाड़ी के नीचे आकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 12:06 PM (IST)

खन्ना (सुनील): पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी. एल.) के खन्ना स्टोर में तैनात एस.डी.ओ. राजवीर सिंह ने किन्हीं कारणों के चलते गांव भादला के पास रेलगाड़ी के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इस घटना का वीरवार को जैसे ही उनके सहयोगियों को पता चला तो पूरे विभाग में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि राजवीर सिंह की डायरैक्ट एस.डी.ओ. के रूप में नियुक्ति हुई थी और वह एक मेहनती व ईमानदार अधिकारी के रूप में अपनी छवि बना चुके थे। राजवीर सिंह की मार्च में ही शादी हुई थी। 

आज राजवीर सिंह के माता-पिता उसे ढूंढने खन्ना उसके स्टोर पर भी आए थे लेकिन जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उनकी चिंताएं बढऩे लगीं। राजवीर सिंह को खन्ना में चार्ज संभाले मात्र अभी 6 महीने ही हुए थे। मृतक को बङ्क्षठडा थर्मल प्लांट से बदलकर खन्ना में स्टोर इंचार्ज नियुक्त किया गया था। समाचार लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किन कारणों के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News