ससुराल द्वारा तंग करने पर मां ने बच्ची के साथ नहर में लगाई छलांग, बच्ची की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 05:07 PM (IST)

 दोराहा: आज बाद दोपहर एक महिला व बच्ची को दोराहा के पास नहर में डूबते हुए देख कर राहगीरों ने बाहर निकाल लिया जिसके चलते महिला तो बच गई परंतु उसकी 4 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। महिला की पहचान बिंदू (32) व बच्ची कशिश (4) निवासी शिमलापुरी, लुधियाना के तौर पर हुई है। 
 

जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद तकरीबन 4 बजे एक महिला को बच्ची समेत नहर में डूबते हुए एक राहगीर ने देखा तो उसने लोगों की मदद से उन्हें नहर से बाहर निकालने की कोशिश करनी शुरू कर दी और थोड़े समय बाद लोगों ने दोनों को बाहर निकाल लिया। जैसे ही दोनों को बाहर निकाला तो बच्ची को मृत पाया गया। जबकि उसकी माता बिंदू को सिद्धू अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

अस्पताल में दाखिल महिला ङ्क्षबदू ने बताया कि उसका विवाह कपूरथला में हुआ है और उसके ससुराल वाले उसको तंग परेशान करते हैं जिसके कारण उसको और छोटी बच्ची को उसका पति नहर में धक्का मार कर चला गया। उधर दूसरी तरफ दोराहा पुलिस के एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने कहा कि महिला ने कबूल कर लिया है कि उसने खुद ससुराल परिवार से तंग आकर अपनी बच्ची के साथ नहर में छलांग मार कर खुदकशी करने की कोशिश की है। महिला ङ्क्षबदू ने परेशानी में ऐसा किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। 

Vatika