कर्जे से परेशान युवक ने लगाया फंदा, पत्नी ने बचाई जान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 10:44 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): माडल टाऊन में एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड ब्वॉय की नौकरी करने वाले 27 वर्षीय युवक ने कर्जे से दुखी होकर सोमवार सुबह लगभग 10 बजे घर में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा आत्म हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पत्नी ने मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। देर रात समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 

चौकी कोचर मार्कीट के प्रभारी एस.आई. कुलवंत चंद ने बताया कि कुछ समय पहले युवक की लव मैरिज हुई थी। इसके बाद लेबर कालोनी में पत्नी संग किराए के कमरे में रह रहा था। सुबह पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देख शोर मचाया और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते पुलिस बयान नोट नहीं कर पाई है। अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक ने कई लोगों से पैसे उधार लिए हुए थे जो अब पैसे वापस मांग रहे थे। कर्जा उतारने में असमर्थ युवक ने आत्म हत्या करने का प्रयास किया।

Vatika