महिला जेल में भी पहुंची महामारी, हवालाती महिला की रिपोर्ट आई Positive

punjabkesari.in Friday, May 01, 2020 - 09:29 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): कोरोना महामारी महिला जेल में भी पहुंच गई है। ताजपुर रोड महिला जेल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अर्न्तगत बंद हवालाती महिला भजन कौर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजीटिव आने से हड़कंप मच गया। जेल की मैडीकल अधिकारी डा. नेहा ने बताया कि 28 मार्च को महिला जेल में आई थी। उसकी मैडीकल जांच करने पर बुखार या खांसी की शिकायत नहीं पाई गई।

उक्त नई बंदी महिला को 16 अन्य बंदी महिलाओं की बैरक में क्वारंटाइन कर दिया गया। उसी दिन उसका कोरोना वायरस संक्रमण का जांच सैंपल भी सिविल अस्पताल भेजा गया था,जिसकी आज रिपोर्ट पॉजीटिव आने से उसके साथ रह रही बंदी महिलाओं को भी सिविल अस्पताल भेजा गया । उक्त बंदी महिला की ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं थी। उक्त क्वारंटाइन बैरक में इयूटी करने वाली महिला कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन किया जा सकता है।

Vatika