सिविल अस्पताल जगराओं में कोरोना ने दी दस्तक, चतुर्थ श्रेणी के कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 04:03 PM (IST)

जगराओं (भंडारी): स्थानीय सिविल अस्पताल जगराओं के चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सिविल अस्पताल के समूह कर्मियों के हडक़ंप मच गया है। सिविल अस्पताल जगराओं के एस.एम.ओ डा. सुखजीवन कक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के कर्मी चेत सिंह की कोरोना रिपोर्ट गत दिवस वीरवार को देर रात्रि लगभग 11 बजे मिली थी। पॉजिटिव आने पर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बने क्वारंटाइन सैंटर में क्वारंटाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उसके संपर्क में आने वाले तथा सिविल अस्पताल जगराओं के समूह स्टाफ का कोरोना टैस्ट करवाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त स्थानीय राजीव गुप्ता जिन्होंने जगराओं में नहीं बल्कि लुधियाना से कोरोना टैस्ट करवाया था की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर डा. राजीव गुप्ता को 19 अगस्त तक उनके घर पर क्वारंटाइन किया गया है तथा उनके संपर्क में आने वाले परिवार के मैंबरों, अस्पताल के स्टाफ के कोरोना टैस्ट करवाए जाएंगे।
 

Mohit