संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 10:35 AM (IST)

लुधियाना(ऋषि): थाना डाबा के इलाके गुरु गोबिंद सिंह नगर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे गिरा पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी पवित्र सिंह के अनुसार मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
 
अब तक की जांच में सामने आया है कि वह हिमाचल का रहने वाला है और कंगनवाल में फैक्टरी में काम करता था और वहीं पर रह रहा था। सुबह लगभग 7.30 बजे उसका शव इलाके में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले में पुलिस ने भतीजे विशाल के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Vatika