नाबालिग पर जानलेवा हमला, मां ने पुलिस प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 12:08 AM (IST)

खन्ना (स.ह.): खन्ना के करीबी गांव कौड़ी में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 13 साल के बच्चे युवराज सिंह पर कुछ नौजवानों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बच्चे के सिर के अलावा कई जगह पर चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवराज सिंह की मां यशपाल कौर ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से उसका बेटा बीमार रहने लगा था। बेटे का इलाज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में चल रहा है।

कल रात उसके बेटे पर 4 लोगों ने जानलेवा हमला किया है। महिला ने बताया कि कुछ लोग उनके साथ बिना वजह से रंजिश रख रहे हैं। पहले भी उनके बेटे पर कई बार हमला हो चुका है। उन्होंने एस.एस.पी. से गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाए। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Paras Sanotra