सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 11:42 AM (IST)

लुधियाना (सहगल): सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में   मां-बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक अनीता  मंडल (21) के प्रति सूरज कुमार (23) ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी गर्भावस्था में थी। दर्द होने पर वह उसे सिविल अस्पताल लेकर आए थे। बाद में उसने एक मृतक बच्चे को जन्म दिया परंतु पेट में जुड़वा बच्चे होने पर कुछ देर बाद दूसरे बच्चे ने जन्म लिया। इसी बीच उसकी पत्नी की हालत खराब होने पर उसकी मौत हो गई। मृतका की सास सुशीला देवी का कहना था कि अगर डाक्टर समय रहते ध्यान देते तो मरीज को बचाया जा सकता था।

एस.एम.ओ. ने नकारे आरोप
सिविल अस्पताल की सीनियर मैडीकल अफसर डा. गीता ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उक्त मरीज का उपचार एक दाई की देखरेख में चल रहा था। जुड़वा बच्चे होने के कारण जब डिलीवरी का वक्त आया तो वह हैंडल नहीं कर पाई। अस्पताल में डिलीवरी दौरान पहले बच्चे का सिर फंस गया। मुश्किल डिलीवरी होने के कारण वह मृत पैदा हुआ तो डाक्टरों ने दूसरे बच्चे की डिलीवरी सकुशल करा दी। उसमें एच.बी. 8 ग्राम था, जो जुड़वा डिलीवरी के लिए काफी कम था। उन्होंने कहा कि ब्लीजिंग अधिक होने के कारण महिला की हालत खराब हुई, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए हैं, ताकि मृत्यु के कारण सामने आ सकें। 

swetha