लुधियाना में सरेआम चले ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 10:48 AM (IST)

लुधियानाः प्लाट को लेकर विवाद में 2 गुटों में ईंट-पत्थर चलें।  इस दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। उक्त घटना लुधियाना के ज्योति कालोनी से संबंधित है।

 

यहां 2 पक्षों में प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़ गए और नाकाबपोश हमलावारों ने जमकर ईंट पत्थर बरसाए। इस झगड़े में घरों  के शीशे टूटे गए।इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

swetha