...अब आटा 6 महीने तक नहीं होगा खराब

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 12:26 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा): अब मक्की की रोटी को भी आटे की रोटी की तरह वेला जा सकेगा। पहले मक्की की रोटी को थपाकर तैयार किया जाता था, लेकिन लुधियाना की एक फर्म देव फूडज ने असंभव को संभव कर दिखाया है। 

उक्त कंपनी के साथ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने इस संबंध में एक करार किया है कि उन द्वारा बाजार में उतारा गया आटा 6 महीनों तक खराब नहीं होगा। पी.ए.यू. के रजिस्ट्रार डा. रजिंद्र सिंह सिद्वू के नेतृत्व में उक्त करार पर पी.ए.यू. की ओर से निर्देशक खोज डा. नवतेज सिंह बैंस व देव फूडज की तरफ से फर्म के चेयरमैन सुनील कुमार ने हस्ताक्षर किए। 

Vatika