थाना वूमैन सैल की पुलिस ने पति पर किया दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 02:02 PM (IST)

लुधियाना(वर्मा): विवाहिता खुशमिंद्र कौर निवासी लाल बाग कालोनी ने अपने नशेड़ी पति व सास-सुसर, ननद के खिलाफ थाना वूमैन सैल की पुलिस को 6 जुलाई 2018 को दहेज उत्पीडऩ व मारपीट की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन थाना वूमैन सैल की पुलिस ने केवल पीड़िता के पति पर ही दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। 

खुशमिंद्र कौर के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि मेरी बेटी की शादी चरणजीत सिंह निवासी गुरु नानक नगर (जालंधर) के साथ 1 फरवरी 2009 को हुई थी। शादी के अगले दिन ही बेटी को पता चला कि उसका पति नशेड़ी है। लेकिन ये बात मेरी बेटी ने हमें नहीं बताई। शादी के दो महीने बाद उसके ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। जब हमको लड़की ने बताया कि मेरा पति नशे का सेवन करके उसके साथ मारपीट करता है। हमने इसकी शिकायत जालंधर पुलिस स्टेशन में की। वहां पर इन्होंने लिखित माफीनामा मांगकर लड़की को अपने साथ ले गए।

शादी के बाद मेरी लड़की ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर उसके ससुराल वालों ने कहा कि तुमने बेटी को जन्म दिया है, हमें तो बेटे की जरूरत है, जिसके चलते उन्होंने मेरी बेटी को घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत हमने डी.जी.पी. व पुलिस कमिश्नर को दी। वहीं ससुराल वालों ने कहा कि अगर बेटी का घर बसाना चाहते हो तो दहेज में 10 लाख रुपए दें। वहीं जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने पीड़िता के पति चरणजीत सिंह और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

swetha