सेल्समैन बना नशा तस्कर, 1.55 करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 12:37 PM (IST)

लुधियाना: एस.टी.एफ. की लुधियाना टीम ने नशा तस्कर बने सेल्समैन को 1 करोड़ 55 लाख रुपए की हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. लुधियाना-फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि उनकी पुलिस टीम को मुखबिर  ने सूचना दी कि सराभा नगर इलाके में एक नशा तस्कर हैरोइन लेकर अपने ग्राहकों को सप्लाई करने आ रहा है। 

पुलिस ने बी.आर.एस. नगर को जाने वाले रास्ते पर लोधी क्लब नजदीक स्पैशल नाकाबंदी की गई तो उसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। उसे काबू करके जब तलाशी ली तो उससे 310 ग्राम हैरोइन बरामद हुई जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ करोड़ के लगभग आंकी जा रही है। आरोपी की पहचान हरलीन सिंह हैरी (25) पुत्र कुलबीर सिंह वासी गुरु नानक कालोनी ढंढारी कलां साहनेवाल के रूप में की गई है जिसके खिलाफ थाना सराभा नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Vatika