किसान यूनियनों ने पंजाब सरकार से की पुरजोर मांग

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 03:55 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब के 7 किसान संगठनो के आह्वान पर आज किरती किसान यूनियन,भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व झरोड़ा ,एकता डकोदा समेत किसान यूनियनो के प्रतिनिधीयों सौदागर सिंह घुडाणी व हरदीप सिंह गालिब की अगवाई में पंजाब में धान की बुआई का समय 20 जून की जगह 1 जून किया जाए और मोटरो को बिजली की सप्लाई रैगूलर की जाए आदि मांगों को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया। 

किसान नेतायों सौदागर सिंह घुडाणी व हरदीप सिंह गालिब ने बताया कि धान की बुआई का समय सरकार की तरफ से 20 जून रखा गया। जिससे धान की फसल को पकने में भारी दिक्कत आती है। जब किसान धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में जाता है तों नमी की वजह से किसान को उसकी फसल का वाजिब भाव नहीं मिलता। जिससे किसान व्यापारीयों व आढ़तीयों की लूट का शिकार होते है। कई कई दिनो तक मंडियों में भी किसानो को रूलना पड़ता है। 

इसी वजह से आर्थिक संकट में फंस कर रह जाता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि धान की बुआई का समय 1 जून कर दें। इससे ना तों फसल को पक्कने में कोईमुश्किल आएगी व ना ही किसानो को किसी स्तर पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर गुरचरन सिंह झरोड़ा, जगतार सिंह चोपो, राम शरण रसूलपुर, कुलदीप सिंह गरेवाल,साधू सिंह, बलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, सुखमिंदर हंबड़ा, मनजीत सिंह पमाल व हरजीत सिंह घलौटी आदि उपस्थित थे। 

Mohit