किसान यूनियन ने अफसरशाही का घेराव करने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 03:40 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा)- भारतीय किसान यूनियन कादियां ने पंजाब की अफसरशाही को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने कर्जाधाारी किसानों को परेशान करना बंद ना किया तो फिर यूनियन उनके ऑफिसों का घेराव करके जोरदार रोष प्रदर्शन करेगी। 

यूनियन के प्रधान हरमीत सिंह ने यूनियन की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ने की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों को आर्थिक मंदहाली का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बिजली दरो में 30 पैसे की बढ़ौतरी करके पंजाब की जनता पर अरबों रूपए का बोझ डाल दिया जबकि इसके लिए सीधे तौर पर पावरकॉम की नीतियां ही जिम्मेवार है।

किसान नेता जगदेव सिंह कानियांवाली और जगदेव सिंह चक्क भाई का ने कहा कि पराली की संभाल हेतु जो पीएयू की तरफ से मशीनरी उपलब्ध करवाई जा रही है। पराली को खेतों में बहा देने के बाद किसानी को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मियां सिंह, सुखजिंदर सिंह खोसा, गुलजार सिंह और मनप्रीत सिंह आदि ने भी अपने विचार व सुझाव रखे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News