लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुर्इ घटना

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 04:21 PM (IST)

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना के डाबा रोड इलाके में आज सुबह कुत्ता घुमा रहे एक प्रॉपर्टी डीलर को एक नकाबपोश ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे शरणपाल उर्फ शालू (28) रोज के अपने घर के बाहर गली में ही कुत्ते को घुमाने निकला था जब अचानक एक नकाबपोश व्यक्ति ने पीछे से आकर उसे गोली मारी।                                                          

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिख रहा है कि एक नकाबपोश व्यक्ति आया और शालू को गोली मारकर फरार हो गया। शालू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर जांच की जारी है।

Vatika