Ludhiana: नामी Hotel के बाहर चली ताबतोड़ गोलियां, दहशत में लोग

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 12:36 PM (IST)

लुधियाना (राज) : शहर में देर रात किचलू नगर स्थित एबिस होटल मार्केट के बाहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुल 6 राउंड फायर किए। इस घटना में लोगों के इक्ट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद थाना पी.ए.यू. की पुलिस पहुंच गई।  मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कुछ खोल भी बरामद हुए है, जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika