पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर लाखों ठगे

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 12:12 PM (IST)

साहनेवाल(जगरूप): आए दिन नौसरबाजों द्वारा आम लोगों से लाखों रुपए ठगने के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह एक युवक को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर पटियाला के दो नौसरबाजों ने उसके पिता से करीब 3 लाख से भी ज्यादा की रकम ठग ली जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लगभग 6 माह की जांच के बाद उक्त दोनों नौसरबाजों के खिलाफ  साजिश के तहत ठगी करने के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में मलकीत सिंह निवासी गांव कनेच ने बताया कि बीती 23 अगस्त 2017 को लाल सिंह व ओंकार सिंह ने उसे झांसा दिया कि वे उसके लड़के को पुलिस में भर्ती करवा सकते हैं जिसके लिए उसे उन्हें & लाख 10 हजार रुपए देने होंगे। इसके बाद उक्त दोनों व्यक्तियों को उसने उक्त रकम दे दी। लेकिन उन्होंने उसके लड़के को भर्ती नहीं करवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। थाना साहनेवाल पुलिस ने उक्त दोनों नौसरबाजों को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Vatika