धोखाधड़ी का आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 06:19 PM (IST)

लुधियाना(महेश): बस्ती जोधेवाल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी केशव चंद्र स्याल का एल.ओ.सी. जारी करवा रखा था। जैसे ही वह बुधवार को जहाज से उतारा उसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

थाना प्रभारी माधवी शर्मा ने बताया कि केशव के खिलाफ 2 फरवरी को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद आरोपी ऑस्ट्रेलिया चला गया। पुलिस ने उसका एल.ओ.सी. जारी करवा कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचित कर दिया था। जैसे ही वह 19 सितम्बर को स्वेदश लौटा तो उसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। जिस पर ए.एस.आई. रणजीत सिंह की टीम उसे गिरफ्तार करके लुधियाना ले आई।

Vaneet