ठगी से दुखी व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव होकर पी जहरीली दवाई, लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 05:46 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान के अधीन आते गांव हवास के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा 18 लाख रुपए की ठगी होने के चलते फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली दवाई पीने का मामला सामने आया है। गांव हवास के रहने वाले रवि सिंह पुत्र भजन सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त लोगों द्वारा उसे विदेश भेजने के लिए 18 लाख रुपए लिए गए थे परंतु जब वह विदेश गया तो वहां उसे किसी भी व्यक्ति द्वारा संभाला नहीं गया। इसके बाद वह वापस आ गया जब उसने वापस आकर उक्त लोगों से अपने दिए गए पैसे वापस मांगे तो उन लोगों द्वारा उसके पैसे वापस करने से इनकार कर दिया गया और उल्टा उसके खिलाफ ही पुलिस में 10-10 लाख के चेक बाउंस होने की शिकायतें दे दी गई।
पीड़ित रवि सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा भी उसकी कोई भी सुनवाई नहीं की गई। इस कारण आज वह तीन लोगों से दुखी होकर अपनी जीवन लीला हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर रहा है। इसके बाद उसने जहरीली दवाई पी ली गई। जब उक्त मामले के बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीप सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव हवास के रहने वाले रवि सिंह द्वारा कोई जहरीली दवाई पी गई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

