पोलैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 01:59 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर साजिश तहत धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को ग्रेवाल कॉलोनी के रहने वाले हरबंस लाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपने बेटे को पोलैंड भेजने के लिए दर्पण गर्ग व मनदीप सिंह गिल 6 लाख 46 हजार की रकम दी थी। उक्त लोगों ने ना तो उसके बेटे को विदेश में भेजा और ना ही पैसे वापस किए। उन्होंने साजिश के तहत धोखाधड़ी कर उनके पैसे हड़प लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  

News Editor

Kalash