ज्यूलर से लाखों के गहने ले नहीं दिए पैसे, महिला के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 04:11 PM (IST)

लुधियाना (राज): थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने ज्यूलर हर्ष मदान की शिकायत पर मोगा की आरोपी महिला पायल सूद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हर्ष मदान ने पुलिस को बताया कि उसकी पुराना बाजार में गोबिंदर ज्यूलर नाम की दुकान है। आरोपी महिला पायल उसकी पुरानी ग्राहक है, जो करीब एक साल पहले उससे एक डायमंड के कड़े, दो डायमंड की अंगूठियां, एक सॉलिटेयर इयररिंग जिनकी कीमत करीब 8.5 लाख बनती है लेकर गई थी।

गहनों के बदले में आरोपी महिला ने उसे सिर्फ एक लाख रुपए एडवांस दिए थे लेकिन बाद में कोई राशि नहीं दी। वह बार-बार उससे पैसे मांगता रहा पर महिला टालमटोल करती रही। इसके बाद महिला ने उसका मोबाइल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद जाकर उसने पुलिस में शिकायत दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News