जीजा ने दोस्त से मिलकर नाबालिग साली से किया गैंगरेप

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 10:51 AM (IST)

लुधियाना (राज): रिश्तों को तार-तार करते हुए एक जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग साली को हवस का शिकार बना डाला। दोनों नाबालिगा को खाली प्लाट में ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी रेप किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे मार देंगे, मगर हिम्मत दिखाते हुए नाबालिग ने अपनी मां को सारी घटना के बारे में बताया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जीजा रविंद्र सिंह और उसके दोस्त सागर के खिलाफ के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रविंद्र उसका जीजा है, 21 फरवरी को उसका जीजा घर आया और बोला कि उसका बेटा बिमार है। लिहाजा, वह उनके साथ उसके घर चले, जिसके बाद पीड़िता अपनी बहन और जीजा के साथ उनके घर चली गई। उन्हें घर छोडऩे के बाद जीजा रविंद्र अपने दोस्त सागर के साथ शराब पीने के लिए चला गया था। देर शाम आरोपी आया और बोला कि अब बेटा ठीक है, वह उसे घर छोड़ आता है। पीड़िता के अनुसार उसका जीजा रविंद्र अपने दोस्त सागर की कार में बिठा कर उसे घर छोडऩे के लिए निकल पड़े। रास्ते में बसंत नगर के पास सागर ने कार रोकी और उसके जीजा ने बाहर आने के लिए कहा, वह बाहर निकली।

इसके बाद उसका जीजा उसे खाली प्लाट में ले गया था। जहां उसने धमकाना शुरू कर दिया और उसके साथ जबरन रेप किया। इसके बाद जीजा के दोस्त ने उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी कि वह बात किसी को भी न बताएं। इसके बाद उसे घर छोडऩे की बजाए वापस अपने घर ले गया था। जहां पहुंचकर उसने अपनी मां को फोन कर सारी बात बताई। फिर उसकी मां ने पुलिस को बताया। उधर, जांच अधिकारी सब-इंस्पैक्टर गुरशिंद्र कौर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, पीड़िता की मैडीकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका सोमवार को मैडीकल करवा दिया जाएगा। 

Vatika