लड़की की अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर की अपलोड, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 10:30 PM (IST)

लुधियाना (बेरी): थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने महाराष्ट्र के एक युवक मुरली रे के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में शिकातयकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की उक्त आरोपी के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने उसकी बेटी की इंस्टाग्राम आई.डी. पर गलत फोटो और वीडियो बनाकर अपलोड कर दी थी। इसके बाद उसकी बेटी को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था। इस संबंध में उन्होंने पहले पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी जिसकी जांच साइबर सैल ने की। आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी महाराष्ट्र का है, उसे पकड़ने के लिए टीम को जल्द भेजा जाएगा।
 

Content Writer

Subhash Kapoor