5 करोड़ की हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 06:40 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन नशा तस्करों को 5 करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमिन्दर सिंह टिड्डा (48), सुखजिंदर पाल सिंह (32) और बलदेव सिंह (27) के रूप में की गई है जिनके खिलाफ थाना मोती नगर में एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू की गई।

Mohit