हाईवे पर खड़े वाहन से टकराया ऑटो, चालक की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 09:50 PM (IST)

लुधियाना (राज): जीवन नगर इलाके में हाईवे पर खड़े वाहन से ऑटो की टक्कर हो गई। जिस कारण ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक निची मंगली का अदित्या चौधरी (45) है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि अदित्या अपने ऑटो से हाईवे पर जा रहा था। अचानक आगे रोड़ पर एक वाहन खड़ा हुआ था। ऑटो, वाहन के पीछे जाकर टकरा गया। वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे लोग नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit