सरकारी नीतियों के खिलाफ भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोला

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 01:39 PM (IST)

लुधियाना (खुराना): कार्पोरेशन ऑफ इंडिया से संबंधित कर्मचारियों ने पिछले लम्बे समय से लटकती आ रही मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी शृंखला में आज भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ द्वारा एफ.सी.आई. कार्यालय के समक्ष सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शनकारी व संघ के जिला सचिव दीपक घई ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार द्वारा केंद्र के सभी कार्यालयों का वेज रिवीजन लम्बे समय से पैंडिंग रखा गया है, जिसके तहत भारतीय खाद्य निगम का भी वर्ष जनवरी 2017 से ही बकाया चलता आ रहा है, जो करीब डेढ़ वर्ष तक लागू नहीं किया गया है।


इसके तहत जिले से संबंधित प्रत्येक कार्यालय में विगत 18 मई को भी कर्मचारियों द्वारा काली पट्टियां बांधकर अपने विरोध का इजहार किया गया था। घई ने कहा कि अगर सरकार द्वारा जल्द ही कर्मचारियों की मांगों पर मोहर नहीं लगाई गई तो विभाग से संबंधित लाखों कर्मचारी सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

Vatika