एशिया की दूसरी बड़ी मंडी जगराओं में धान की सरकारी खरीद शुरू

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 11:01 AM (IST)

जगराओं(भंडारी): एशिया की दूसरी बड़ी नई दाना मंडी जगराओं में आज धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पंजाब के पूर्व मंत्री इंका नेता मलकीत सिंह दाखा ने धान की प्रथम सरकारी खरीद शुरू करवाई। आढ़ती एसो. जगराओं के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर, सैक्रेटरी जगजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जगराओं मंडी में धान की प्रथम सरकारी खरीद आढ़ती भाना मल्ल बृज लाल की मार्फत गांव बडैच के किसान जगदेव सिंह के धान से पनग्रेन एजैंसी द्वारा की गई।

इस अवसर पर आढ़ती संघ के जिला प्रधान राज भल्ला, अमृत लाल मित्तल सरपरस्त आढ़ती एसो., दर्शन लाल, बांका बलविन्द्र ग्रेवाल, बलराज सिंह खैहरा, बॉबी धीर, परमजीत सिंह पम्मा, हरदेव सिंह लोधीवाल, इंका नेता गोपाल शर्मा, काला कल्याण, जगजीत सिंह, काका ग्रेवाल, तजिन्द्र सिंह, भजन सिंह, साजन मल्होत्रा, खरीद एजैंसियों के अधिकारी तथा मार्कीट कमेटी के सचिव गुरमुखपाल सिंह उपस्थित थे।आढ़ती एसो. जगराओं के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडी में लेबर और स्थान की कमी है इसलिए मंडी में धान सुखाकर ही लेकर आएं।

Vatika