ज्वेलर ने चोरों को पहचाना, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 09:00 PM (IST)

लुधियाना(महेश): हैबोवाल के चुहड़पुर रोड की ग्रेवाल मार्कीट में ज्यूलरी शॉप पर चोरी का प्रयास करने वाले चोर गिरोह के 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर काबू किया गया है। जिनकी पहचान डिम्पल व रिंकू के रूप में हुई है, जबकि हरमेश व गगन की तलाश की जा रही है। 22 सितम्बर को प्रात: 3 बजे इस गिरोह ने एस.पी. ज्यूलर शॉप को अपना निशाना बनाना चाहा। इन्होंने शॉप के ताले तोड़ दिए थे। तभी भाग्यवश वहां से मार्कीट का दुकानदार निकाला। जिसने संदिग्ध लोगों को देखकर शोर मचा दिया। जिस पर सभी आरोपी फरार हो गए। 

शॉप के मालिक बूटा सिंह ने बताया कि जब सी.सी.टी.वी. की फुटेज चैक की तो उसने आरोपियों को पहचान लिया, जोकि करीब 5 दिन पहले अपने परिवार सहित उसके पास गहने देखने आए थे, लेकिन उन्होंने कुछ खरीदा नहीं था। यह फुटेज उसने पुलिस को मुहैया करवा दी। जिसके आधार पर पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया।

Vaneet