कांग्रेसी सरपंच लिप में शामिल, जिला तरनतारन अध्यक्ष नियुक्त

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 11:34 AM (IST)

लुधियाना(कंवलजीत): लिप में आए दिन कांग्रेस समेत शिरोमणि अकाली दल व अनेकों राजनीतिक पाॢटयों के मुखी शामिल हो रहे हैं और आने वाले दिनों में अनेकों सदस्य शामिल होंगे। लिप चेयरमैन एवं विधायक जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस ने कहा कि अमृतसर से कांग्रेस पार्टी के सरपंच बचित्र सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस छोड़कर लिप में शामिल होने का ऐलान किया है।

इस दौरान विधायक बैंस व विधायक बलविन्द्र सिंह बैंस ने सरपंच बचित्र ढिल्लों को सिरोपा डालकर विशेष तौर पर सम्मानित करते हुए तरनतारन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। विधायक बैंस ने बताया कि ढिल्लों डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसो. तरनतारन के अध्यक्ष एवं कबड्डी एसो. के पूर्व कप्तान भी हैं। उन्होंने कहा कि निष्काम भावना के साथ कार्य करने वाले सदस्यों को लिप में विशेष सम्मान भी दिया जाता है। इस दौरान अमरीक सिंह, प्रकाश सिंह सुल्तानविंड, जगजोत सिंह खालसा, मनदीप सिंह बब्बी, रख सेरों, मनजोत सिंह पन्नु, फूलजीत सिंह, जत्थेदार जसविन्द्र सिंह खालसा, सुरिन्द्र सिंह ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।

Vatika