नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से किया अगवा

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 11:09 AM (IST)

लुधियाना(तरुण): नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अगवा करने के आरोप में थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस ने विष्णु उर्फ कर्ण निवासी काकोवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव बाजड़ा स्थित एक कमरे में दबिश देकर आरोपी सहित लड़की को बरामद कर लिया है। 

थाना प्रभारी सुरिन्द्र चोपड़ा ने बताया कि लड़का मूल रूप से सीतामड़ी बिहार का रहने वाला है जोकि एक फैक्टरी में नौकरी करता था जहां उक्त लड़की भी काम करती थी। दोनों में जान पहचान हुई जिसके बाद आरोपी ने शादी की नीयत से लड़की को अगवा कर लिया। पुलिस के अनुसार लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सोमवार को लड़की का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया जाएगा। फिलहाल आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया है।

Punjab Kesari