महिला जेल में स्थापित होगा पुस्तकालय

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 03:17 PM (IST)

लुधियाना(स्याल): पुस्तकें इंसान के जीवन में परिवर्तन ला सकती है। इसी उद्देश्य को मद्देनजर रखते हुए लाईफ एंड लिबट्री फाऊंडेशन, दिल्ली की सनादास के सहयोग से ताजपुर रोड़, महिला जेल में तैयार करवाया जा रहा पुस्कालय इसी माह शुरू हो जाएगा।

इस पुस्तकालय में धार्मिक, मोटीवेशनल, हिन्दी, पंजाबी, अंग्रेजी के उपन्यास आदि विषयों से जुड़ी पुस्तकें भी होंगी। पुस्तकों को पढ़कर कैदी व हवालाती महिलाओं के ज्ञान में वृद्धि होगी। महिला जेल अधीक्षक दमनजीत कौर वालिया ने बताया कि ए.डी.जी.पी. (जेल) प्रवीण कुमार सिन्हा के आदेशोनुसार महिला जेल में कैदी व हवालाती महिलाओं के लिए पुस्तकालय तैयार किया जा रही है।

इसमें 50 के लगभग बंदी महिलाओं के एक साथ बैठकर विभिन्न प्रकार की पुस्तकें पढऩे की क्षमताहोगी। जेल पुस्तकालय में सैंकड़ों तरह की पुस्तकों का संग्रह होगा। लाईफ एण्ड लिबट्री फाऊंडेशन के सहयोग से खुलने वाली पुस्तकालय में पुस्तकें का संग्रह सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News