पंजाब में 2 विधायक जीते लोकसभा चुनाव, 7 सीटों पर शुरू हुई उप चुनाव की हलचल

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 01:07 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): लोकसभा चुनाव के दौरान वैसे तो 9 विधायकों को विभिन्न पार्टियों द्वारा उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन उनमें से फिरोजपुर से सुखबीर बादल व होशियारपुर से सोम प्रकाश को ही जीत हासिल हुई है।

इसके बाद जलालाबाद व फगवाड़ा सीट पर विधानसभा के उप चुनाव होने की तस्वीर साफ हो गई है। इसके अलावा 5 और विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव होने की हलचल तेज हो गई है। जहां आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस्तीफा दिया हुआ है। इन इस्तीफों पर स्पीकर द्वारा फैसला लेने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके साथ ही पंजाब में एक बार फिर से चुनावी माहौल देखने को मिल सकता है। 

विधायकों को चुनाव लड़वाने के मामले में कांग्रेस व 
पी.डी.ए. के मुकाबले अकाली-भाजपा को हुआ फायदा कांग्रेस ने पहले उप चुनाव के डर से विधायकों को लोकसभा चुनाव न लड़वाने की बात कही थी। लेकिन बाद में 2 विधायकों को टिकटें भी दे दी, जो दोनों ही चुनाव हार गए हैं। ऐसा ही पंजाब डैमोक्रेटिक अलायंस के साथ हुआ है, जिसके द्वारा उम्मीदवार बनाए गए तीनों विधायक चुनाव नहीं जीत पाए। हालांकि अकाली-भाजपा ने भी 3 विधायकों को लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाया था। इनमें से 2 को जीत हासिल हुई है। 


इन विधायकों ने जीता है लोकसभा चुनाव

सुखबीर बादल फिरोजपुर
सोम प्रकाश होशियारपुर

    
ये विधायक हारे लोकसभा चुनाव 

सुखपाल खैहरा बठिंडा 
राजा वड़िंग़ बठिंडा 
प्रो. बलजिंद्र कौर बठिंडा 
परमिंदर ढींडसा  संगरूर 
सिमरजीत बैंस लुधियाना 
मास्टर बलदेव सिंह  फरीदकोट 
राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर

 

इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

सुखपाल खैहरा  भुलत्थ
मास्टर बलदेव सिंह फरीदकोट
एच.एस. फूलका दाखा
नाजर सिंह मानशाहिया मानसा
अमरजीत संदोया  रोपड़

 

Vatika