लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने बनाई 2,841 भगौड़ों की कुंडली

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 02:06 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): लोकसभा चुनाव-2019 में लॉ एंड आर्डर को मेनटेन करने और क्रिमिनल्स को सलाखों के पीछे पहुंचाने के मकसद से पुलिस की तरफ से बाहर घूम रहे 2841 भगौड़ों की कुंडली तैयार कर ली गई है। इनमें से 850 क्रिमिनल्स ऐसे हैं, जिन्हें एक बार भी हाईटैक पुलिस पकड़ नहीं पाई है, जबकि 1991 को अदालत की तरफ से पी.ओ. करार दिया गया है। पुलिस विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इस समय शहर में 999 पी.ओ. घूम रहे हैं, इनमें से 334 खतरनाक अपराधी हैं। पंजाब के विभिन्न जिलों से आकर लुधियाना में क्राइम कर फरार हो चुके भगौड़ों की संख्या 527 है, इनमें से 165 ऐसे हैं, जिन्हें पकडऩे में पुलिस के हाथ कभी भी कामयाबी नहीं लगी है, जबकि देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे भगौड़ों की संख्या 1248 है।  भगौड़ों को पकडऩे के लिए पुलिस की तरफ से पी.ओ. स्टाफ तो बनाया गया है, लेकिन उसमें सिर्फ 19 मुलाजिमों की टीम है, जिनके लिए 2841 भगौड़ों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम आसान नहीं है। हैरानी की बात है कि 45 प्रतिशत पी.ओ. पंजाब से बाहर रह रहे हैं, उन्हें पकड़कर पंजाब लाने के लिए पुलिस को बड़ी संख्या में फोर्स की जरूरत है, जबकि 20 प्रतिशत पी.ओ. लुधियाना से बाहर के हैं। 

विदेशों में रहे रहे भगौड़ों का पुलिस को वापस लौटने का इंतजार
विदेशों में रह रहे भगौड़ों को पकडऩा तो दूर पुलिस उनके वापस लौटने का इंतजार कर रही है क्योंकि पुलिस चाहकर भी उन तक नहीं पहुंच सकती, वहीं उनके वापस आने तक पुलिस को उनकी गिरफ्तारी का इंतजार करना पड़ रहा है। विदेश में रह रहे भगौड़ों में एक आतंकी पिंटा भी है, जिस पर टाडा एक्ट के अधीन केस दर्ज है। 


बड़े अपराध में दर्ज हुए मामलों में पी.ओ. का विवरण

क्राइम  भगौड़े
हत्या 134
टाडा एक्ट 2
एक्सटरीमिस्ट 3
हत्या प्रयास 39
होमोसाइड मर्डर 12
लड़ाई झगड़ा 43
घरों में चोरी 159
धोखाधड़ी  572
डकैती 136
वाहन चोरी  324
दुष्कर्म 43
स्नैचिंग 15
जाली करंसी       9
सड़क दुर्घटना 126
दहेज प्रताडऩा   67
एन.डी.पी.एस. एक्ट        244
आम्र्ज एक्ट         207
एक्साइज़ एक्ट   168
ट्रैवल एजैंट           35
अन्य       503

 

Vatika