आने वाले 24 घंटों में लुधियाना व आसपास बारिश के आसार
punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 05:26 PM (IST)
लुधियाना: पंजाब में सोमवार को पूरा दिन बादल छाए रहे व ठंडी हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में लधियाना और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इससे पहले 14 और 15 फरवरी को पंजाब में बारी हुई थी। वहीं, पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज बदलेगा।