सैंट्रल जेल के कैदी की पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल में मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 09:27 AM (IST)

लुधियाना(स्याल): केन्द्रीय जेल कैदी की पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कैदी शंकर महतो हत्या के एक मामले में सैंट्रल जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था।

उक्त कैदी को बुखार, सांस की तकलीफ होने के चलते कई बार इलाज के लिए सिविल अस्पताल भी भेजा गया था। गत कुछ दिनों से जेल के अस्पताल में दाखिल था। 12 सितम्बर प्रात: 10:30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर जेल मैडीकल अधिकारी ने सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने उक्त कैदी की हालात को देखते हुए पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

सहायक सुपरिटेंडैंट हरप्रीत सिंह के अनुसार कैदी बिहार का रहने वाला था। कैदी के परिवार को सूचित करने के लिए थाना राहों की पुलिस को जानकारी दे दी है। ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डाक्टरों का एक पैनल कैदी का पोस्टमार्टम करेगा। मैडीकल रिपोर्ट आने के उपरांत मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Vatika