लुधियाना कोरोना : एक मरीज की मौत, इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 11:23 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : महानगर में कोरोना से 60 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। मृतक राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला था। इसके अलावा 63 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों में से 50 मरीज जिले के रहने वाले हैं, जबकि 13 दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि महानगर में एक्टिव मरीजों की वर्तमान संख्या 260 है। इनमें से 240 फॉर्म आइसोलेशन में रह रहे हैं, जबकि 20 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। आज 36 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। 


 


 

Content Writer

Subhash Kapoor